फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मंत्री ने महिला मजदूरों के साथ खाई दाल-रोटी, भावुक महिला बोली- ये छै गरीब लोगां का असली नेता

सार

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के गांव देवली खुर्द जाते समय शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने भावपुरा के बालाजी मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रही महिला मजदूरों के साथ उनके टिफिन की दाल-रोटी खाई और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज अपने विधानसभा क्षेत्र के देवली खुर्द गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार समस्या समाधान शिविर में शामिल होने पहुंचे। मार्ग में भावपुरा गांव में श्री बालाजी मंदिर पर रुककर मंत्रीजी ने बालाजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान खेत में काम कर रही मजदूर महिलाओं ने मंत्रीजी को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने बड़ी सहजता के साथ जमीन पर बैठकर सभी महिलाओं की बात सुनी।

विज्ञापन


बातों-बातों में महिलाओं ने मंत्रीजी को बताया कि सुबह-सवेरे काम पर निकल जाती हैं और भोजन भी खेत पर ही करती हैं। उन्होंने पूछा कि मुझे खाना खिलाओगी, इस पर महिलाएं खामोश हो गईं। फिर एक महिला ने कहा, आप हमारा बनाया भोजन खाओगे। दिलावर ने महिला के इस प्रश्न पर हां कहा और महिला मजदूरों के साथ बैठकर उनके टिफिन से दाल-रोटी खाई।

मंत्रीजी को अपने हाथों से बना भोजन करते देख महिलाएं बहुत प्रसन्न और आश्चर्यचकित थीं। महिलाओं ने कहा कि सभी नेता हर बार चुनाव में बस्ती में वोट मांगने तो आते हैं परंतु इस तरह से हम जैसे गरीब लोगों के हाथ से बना खाना किसी नेता ने नहीं खाया। ये तो बड़े मंत्री हैं। एक महिला ने तो भावुक होकर यहां तक कह दिया कि ये छै म्हा क जैसा गरीब लोगां का असली नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें