फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जापानी दल के साथ भारतीय सेना का धर्म गार्जियन शुरू, दो सप्ताह चलेगा संयुक्त सामरिक अभ्यास

Mon, 26 Feb 2024 10:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Jaipur: सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने जापानी दल के साथ मिलकर दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन शुरू किया। अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना ओर संयुक्त अभियानों की क्षमता को परखना है।
विज्ञापन
सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन शुरू - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जापान ने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए रविवार को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन शुरू किया। दोनों पक्षों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं।

विज्ञापन


भारतीय सेना के मुताबिक जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फेंट्री रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं, जबकि भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की बटालियन कर रहा है। अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए क्षमताओं को परखना है। अभ्यास मूल रूप से शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास और विशेष हथियार कौशल पर केंद्रित होगा। यह अभ्यास हर साल बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है।

अभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यास में अस्थाई ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, खुफिया निगरानी और टोही ग्रिड बनाना, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित करना, गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान को अंजाम देना और हेलिबोर्न ऑपरेशन शामिल होंगे। साथ ही हथियारों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें