फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जानिए कौन हैं राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद, जिनके पति बने उनके पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर

Sun, 11 Aug 2024 05:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ऐसा शायद पहली बार हो रहा है, जब एक सांसद का पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर (पीएसओ) उन्हीं के पति को बनाया जाए। राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव की सुरक्षा के लिए अब उन्हीं के पति कॉन्स्टेबल कप्तान सिंह को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस का एक आदेश सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान की भरतपुर संसदीय सीट से आने वाली कांग्रेस सांसद संजना जाटव के पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर के तौर पर उन्हीं के पति कॉन्स्टेबल कप्तान सिंह को तैनात किया गया है। यह डिमांड सांसद की तरफ से ही की गई थी। अलवर एसपी आनंद शर्मा ने करीब 20 दिन पहले एक आदेश जारी करते हुए कॉन्स्टेबल सिंह को भरतपुर सांसद का पीएसओ नियुक्त कर दिया। इसके पहले कप्तान सिंह अलवर के थानागाजी में कार्यरत थे। 

विज्ञापन


अब ड्यूटी के दौरान मेरे साथ रहेंगे पति

सांसद संजना जाटव की शादी साल 2016 में अलवर जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव समूची निवासी कप्तान सिंह से हुई थी। संजना जाटव का कहना है कि मेरे पति, मेरा सबसे बड़ा सहारा और मेरी ताकत हैं और अब वे ड्यूटी के दौरान भी मेरे साथ रहेंगे। वहीं कप्तान सिंह का कहना है कि मेरे साथ रहने से उनका मनोबल और हिम्मत बढ़ेगी।

पति ने ही आगे बढ़ने की दी हिम्मत

संजना जाटव ने कहा कि चुनावों के दौरान जब मैं थक जाती थी तो मेरे पति ही मेरी हिम्मत बढ़ाते थे। वे मुझे बताते थे कि कैसे बात करनी है, इसके अलावा वे लगातार मुझे मेरे स्वास्थ्य के लिए भी सतर्क रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें