फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आप हमारी सेवाओं से संतुष्ट हैं तो दूसरों से कहें संतुष्ट नहीं हैं तो हमसे कहें- मदन राठौड़

Sat, 22 Feb 2025 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें पार्टी या सरकार के कामकाज में कोई कमी नजर आती है तो अनुशासन के दायरे में रहते हुए अपनी बात प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संबोधन में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, "यह हमारी सरकार है, सबसे अच्छी सरकार है।"

विज्ञापन


मदन राठौड़ ने अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वे एक होटल में जाया करते थे, जहां एक संदेश लिखा होता था- "अगर आप हमारी सेवाओं से संतुष्ट हैं तो दूसरों से कहें और अगर संतुष्ट नहीं हैं तो हमसे कहें।" इसी से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि यदि उन्हें पार्टी या सरकार के कामकाज में कोई कमी नजर आती है तो अनुशासन के दायरे में रहते हुए अपनी बात प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएं लेकिन सार्वजनिक रूप से सरकार के बारे में बोलते समय यह हमेशा याद रखें कि "यह हमारी सरकार है, सबसे अच्छी सरकार है।"

राठौड़ ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा ने पिछले 27 सालों से विपक्ष को पांव नहीं जमाने दिया। राजस्थान में भी हमें यही स्थिति बनानी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी निभानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा, "हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है, और इसी से संगठन को मजबूती मिलेगी।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें