फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM मोदी के करीबी IAS गुप्ता संभालेंगे भजनलाल का CMO, गुजरात से आएंगे राजस्थान, केंद्र ने दी मंजूरी

Tue, 09 Jan 2024 01:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: दिल्ली के बाद अब राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी के लिए एक और बड़े अफसर को गुजरात से बुलाया जा रहा है। गुजरात में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे एसीएस जेपी गुप्ता अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीएमओ संभालेंगे। उन्हें 15 जनवरी को गुजरात से राजस्थान में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आईएएस जेपी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का कंट्रोल बटन अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में होगा। गुजरात में मोदी से खास ब्यूरोक्रेट एसीएस जेपी गुप्ता अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीएमओ संभालने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है और 15 जनवरी को उन्हें रिलीव किया जा रहा है।

विज्ञापन


जेपी गुप्ता और मुख्य सचिव सुधांश पंत एक ही बैच के आईएएस अधिकारी हैं। गुप्ता फिलहाल गुजरात में वित्त विभाग की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री का बेहद नजदीकी अफसर माना जाता है। मूल रूप से दौसा के रहने वाले गुप्ता के राजस्थान आने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। कयास तो यह भी था कि गुप्ता को वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ऑफिस ही संभालेंगे।

संदेश नायक भी आ सकते हैं 
जेपी गुप्ता के अलावा सीएमओ में अभी कई और आईएएस अफसरों की तैनाती होनी है। इनमें संदेश नायक का नाम भी शामिल है। फिलहाल नायक राजफैड में एमडी के पद पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें