फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सोने के दीवानों का शहर, यहां हर दिन 100 किलो गोल्ड की खपत…अभी खरीदने में फायदा, बढ़ सकती है कीमत

Sat, 19 Oct 2024 11:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने तेजी पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं दीपावली के सीजन के चलते प्रदेश में इसकी मांग और बढ़ने लगी है। ऐसे में राजस्थान में गोल्ड कारोबारियों सोने की खरीद शुरू कर दी है। मोटे अनुमान के तौर पर अकेले राजधानी जयपुर में हर रोज एक्सपोर्ट और खुदरा मिलाकर करीब 80 से 100 किलो सोने की खपत हो रही है।
विज्ञापन
सोने के दाम में होगी बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी आपको जल्दी ही कर लेनी चाहिए। स्वर्ण कारोबारियों का कहना है कि दीपावली तक सोने के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2722 डॉलर पर बंद हुआ। सराफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह 2740 डॉलर तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


सोने में निवेश बढ़ा इसलिए कीमतों में तेजी
तिवाड़ी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो युद्ध जैसे हालात बन हुए हैं। इसके चलते कई देश अपनी करेंसी को बैलेंस करने के लिए सोने की खरीद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब भी अस्थिरता आती है तो सोने में निवेश बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में मोटे तौर पर 5000 हजार के करीब छोटे बढ़ी सोने चांदी की जहां कारोबार करने वाले की दुकान हैं।

इसके अलावा सीतापुरा इंडस्ट्रीय एरिया में ज्वेलरी से जुड़ा स्पेशल इकॉनोमिक जोन भी है। इन्हें मिलाकर यहां 80-85 किलो के करीब सभी प्रकार के व्यापार में सोने कि खपत प्रतिदिध होती है। दीपावली और इसके बाद सावों का सीजन देखते हुए यह खपत लगभग 2 गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन



सोने की कीमतों में उछाल
अगर सोने की बात करें तो जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। शुक्रवार को बाजार में 24 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) की कीमत 7,827 रुपए प्रति ग्राम थी वहीं आज 19 अक्टूबर को यह बढ़कर 7914 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें