फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एक लाख का इनामी गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा हरियाणा से गिरफ्तार, एजीटीएफ ने चलाया स्पेशल ऑपरेशन

Wed, 21 May 2025 03:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को भगाने के मामले में फरार चल रहे साथी गैंगस्टर राजवीर गुर्जर उर्फ लारा पुत्र रण सिंह (32) निवासी खैरोली थाना महेंद्रगढ़ हरियाणा को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहरोड़ थाने पर फायरिंग कर कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को छुड़ाने वाले मुख्य आरोपी राजवीर गुर्जर उर्फ लारा (32), निवासी खैरोली, थाना महेंद्रगढ़, हरियाणा को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। इस पर पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लाख का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


गैंगस्टर राजवीर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एके-56 रायफल, डबल मैग्जीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन लारा के तहत हुई, जिसे टास्क फोर्स ने विशेष रूप से इस इनामी अपराधी की धरपकड़ के लिए शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर में तीन और बांग्लादेशी महिलाएं डिटेन, अब तक 38 विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि 5-6 सितम्बर 2019 की रात को हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को स्कॉर्पियो और 31.90 लाख नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन राजवीर और उसके 30 से अधिक साथियों ने एके-47 सहित अत्याधुनिक हथियारों से थाने पर हमला कर पपला को छुड़ाया और फरार हो गए थे।

2021 में पपला गुर्जर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से उसकी महिला मित्र जिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तक इस मामले में 32 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन राजवीर उर्फ लारा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। राजवीर ने फरारी के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी थी, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। टास्क फोर्स ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए जमीनी स्तर पर ऑपरेशन को अंजाम दिया और अंततः हरियाणा में रेवाड़ी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: अगले 48 घंटों में भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, और बढ़ेगा पारा
विज्ञापन


राजवीर ने पिछले छह वर्षों में कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा समेत 18 से 20 राज्यों में फरारी काटी। वह विभिन्न अखाड़ों में छिपा, भेष बदलता रहा और कभी एक स्थान पर ज्यादा दिन नहीं रुका। अधिकतर समय बसों और ट्रेनों से सफर करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने न केवल मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया था, बल्कि परिवार, रिश्तेदारों और पुराने साथियों से भी कोई संपर्क नहीं रखा।

उस पर पहले से हत्या और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के मामले हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में दर्ज हैं और हत्या के एक मामले में वह जमानत पर चल रहा था। राजवीर की गिरफ्तारी में डीएसपी फूलचंद, एसआई कमलेश चौधरी, एएसआई शैलेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल राम अवतार, कांस्टेबल बृजेश शर्मा, लोकेश कुमार निर्वाण और सुधीर कुमार की विशेष भूमिका रही। कांस्टेबल सुधीर कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी में अहम योगदान दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें