एल्विश यादव के साथ पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास अपनी एक गलती के चलते लोगों ने निशाने पर आ गए है। सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट कर पूर्व मंत्री लोगों के निशाने पर आ गए है। उनके इस फोटो पर सोशल मीडिया में अब सवालों की झड़ी सी लग गई है। उनके इस पर फोटो को देकर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर नेता जी इस फोटो के माध्यम से क्या कहना चाहते हैं।
दरअसल यूट्यूबर एल्विश यादव इस समय जयपुर में हैं और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एल्विश यादव के साथ आज एक फोटो खिंचवाई जो इस समय सोशल मीडिया में हलचल का विषय बनी हुई है। बता दें कि अश्लील बयानबाजी करने को लेकर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों सोशल मीडिया के निशाने पर हैं और यही कारण है कि एल्विश के साथ नेता जी का ये फोटो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। इस फोटो के शेयर होते ही अब खाचरियावास भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल विवादों में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव और खाचरियावास के बेटे आपस में दोस्त हैं। इसी वजह से आज एल्विश यादव प्रताप सिंह खाचरियावास के घर गए थे। यहां खाचरियावास ने अपने आवास पर एल्विश यादव के साथ एक फोटो क्लिक किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद खाचरियावास के लिए भी सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
लोग बोले- नेता जी अच्छा नहीं कर रहे
प्रताप सिंह खाचरियावास और एल्विश यादव के इस फोटो शेयर होने के बाद से लोग लिख रहे हैं कि यह (एल्विश) युवाओं का आदर्श नहीं है। इनके साथ फोटो साझा करके आप क्या कहना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति सोशल मीडिया और ब्रॉडकास्ट में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता हो उसके साथ फोटो क्लिक करना ठीक बात नहीं है। नेता जी अच्छा नहीं कर रहे हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस फोटो को शेयर करके नेता जी कहना क्या चाहते हैं। ऐसा लगता है कि नेता जी भद्दी बयानबाजी करने वालों का समर्थन कर रहे हैं।