फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर पहुंचा निर्वाचन आयोग, पर्ची के साथ बांटी वोटर गाइड

Tue, 23 Apr 2024 03:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चुनावों के पहले चरण में वोट प्रतिशत घटने के बाद अब चुनाव आयोग मतदाताओं को बूथ तक लाने की कोशिशों में जुट गया है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पर्चियों के साथ मतदाता मार्गदर्शिका बांट रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण के चुनावों में वोट प्रतिशत घटने के बाद अब राजनीतिक दल तो ठीक निर्वाचन विभाग भी वोटरों को बूथ तक लाने की कोशिशों में जुट गया है। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर तैनात किए गए बीएलओ घर-घर जाकर पर्चियां और मतदाता मार्गदर्शिकाएं बांट रहे हैं।

विज्ञापन


आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर वोटर स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण कर रहा है। अभियान के तहत अब तक 99.15 प्रतिशत मतदाता पर्चियां एवं 99.49 प्रतिशत मतदाता मार्गदर्शिका वितरित की जा चुकी हैं।

गुप्ता ने बताया कि आओ बूथ चलें अभियान के दौरान मतदान केंद्र के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर भी मतदाता पर्चियों और मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाताओं तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर वोटर स्लिप और गाइड देकर मतदान के लिए मनुहार की जा रही है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में वोटर स्लिप एवं गाइड को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें