फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डोटासरा ने आईजी को दी धमकी, बोले- घुटनों के बल नहीं चलाया तो मेरा नाम भी गोविंद डोटासरा नहीं

Tue, 25 Jun 2024 08:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सोमवार को कोटा में आयोजित कांग्रेस की एक सभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से आईजी को धमकी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे, ओम बिड़ला और सीएम भी नहीं बचा पाएंगे, घुटनों के बल ना चलाया तो मेरा नाम गोविंद डोटासरा नहीं।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कोटा में दिया एक बयान सियासी गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी के प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कोटा आईजी रविदत्त गौड़ को धमकी दी। नीट में धांधली, अघोषित बिजली कटौती और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कोटा में सोमवार को कांग्रेस की सभा हुई थी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा आईजी रविदत्त गौड़ को घुटनों के बल चलाने की धमकी दे दी। सोमवार को कोटा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डोटासरा ने कहा- कोटा आईजी अपने आप को संभालो, भाजपा के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, नहीं तो जीना हराम कर देंगे। कानून के हिसाब से काम करो, नहीं तो ओम बिड़ला और सीएम भजनलाल शर्मा भी नहीं बचा पाएंगे। हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। कार्यकर्ताओं पर ज्यादती नहीं रुकी तो घुटनों के बल नहीं चलाया तो मेरा नाम भी गोविंद डोटासरा नहीं।

डोटासरा बोले कि बीजेपी के 6 माह के कार्यकाल में रेप के 2875 मामले सामने आ चुके हैं। एससी-एसटी, गरीबों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

चुनाव मशीनरी का दुरुपयोग करके जीते बिड़ला 

कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की तारीफ करते हुए डोटासरा बोले कि वे मजबूती से चुनाव लड़े हैं। उन्होंने कहा कि वोटिंग से दो दिन पहले जिस प्रकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ, बस उसी से ओम बिड़ला दिल्ली जा पाए, नहीं तो वे (बिड़ला) मंडी की दुकान पर बैठे मिल जाते।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री दिलावर को कहा अनपढ़

डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को नमूना बताते हुए कहा- ये माइग्रेट होकर कहां से आया है। उन्होंने कहा कि मेरी सीएम भजनलाल शर्मा से मांग है कि अनपढ़ और विकलांग मानसिकता वाले मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा लें। डोटासरा बोले- दिलावर पर 14 मामले हैं, तोंद बढ़ा ली है। पिछली सरकार में इन्हें समाज कलंक मंत्री के नाम से पुकारते थे। ये आरएसएस से सीखकर आए हैं, झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर-जोर से बोलो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें