फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जल्द आएगी नई पर्यटन नीति, उपमुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान में वेडिंग, रूरल और इको पर्यटन के अपार अवर

Thu, 19 Sep 2024 08:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं, अन्य घोषणाओं, "राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट की प्री-समिट में पर्यटन विभाग की तैयारियों पर चर्चा तथा पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नई पर्यटन नीति जल्द लागू होगी। नई पर्यटन नीति की समीक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को पर्यटन भवन में बैठक ली। दिया कुमारी ने बैठक पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि  "राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से पूर्व 8 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-समिट में आने वाले स्टेकहोल्डर्स को बताएंगे कि राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उक्त समिट में राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के कई एमओयू किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज बैठक में राजस्थान की नई पर्यटन (यूनिट पॉलिसी) इकाई नीति पर चर्चा की गई है। राजस्थान पर्यटन इकाई नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे जल्दी ही राज्य में लागू किया जाएगा। 

दिया कुमारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नम्बर एक राज्य बनाएं। राजस्थान में पर्यटन के विभिन्न अवसर हैं। हम राजस्थान में पर्यटन का बेहतरीन माहौल तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि यहां अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आएं। चाहे पर्यटक वेडिंग के लिए राजस्थान आएं चाहे रूरल ट्यूरिज्म के लिए आएं, चाहे इको ट्यूरिस्म के लिए आएं, चाहे वो वाइल्ड लाइफ ट्यूरिस्म लिए आएं या फिर घूमने फिरने के लिए  आएं। हम चाहते हैं कि राजस्थान आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को शानदार पर्यटन अनुभव मिले। उन्हें यहां सभी आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलें, सुरक्षा मिले, सफाई मिले इसके लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


जयपुर शहर की चार दिवारी की विरासत को संरक्षण और यहां पर्यटन विकास के लिए मैंने अभी पिछले दिनों दौरा भी किया है। हम यूडीएच, विद्युत विभाग तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय से जयपुर और राजस्थान में पर्यटन की बेहतरीन सुविधाएं विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें