फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सामने आए कोरोना के मरीज, डॉक्टर बोले- घातक नहीं है वेरिएंट

Sun, 25 May 2025 11:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रही है। राजधानी जयपुर सहित जोधपुर और उदयपुर में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है, यह वेरिएंट खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को राजस्थान के कई जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें राजधानी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर शामिल हैं। हालांकि इस बार यह वेरिएंट कम घातक है। इसलिए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों के साथ यह 5 से 7 दिन में वापस चला जाता है।

विज्ञापन


कोरोना की एंट्री केरल से हुई। इसके बाद यह महाराष्ट्र में फैला और अब यह राजस्थान में भी आ गया। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों की सघन जांच शुरू हो गई है। जोधपुर एम्स में इसके 4 मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों मरीज यहां पहले से इलाज के लिए भर्ती थे। कोरोना संक्रमित मरीजों में भोपालगढ़ के 38 वर्षीय पुरुष, फलौदी का 11 वर्षीय बच्चा, अजमेर की 12 वर्षीय लड़की और कुचामन डीडवाना का 5 माह का बच्चा शामिल है।

ये भी पढ़ें: Love Affair And Crime: पांच माह लिव-इन में रहा कपल, अब युवती का शव JCB ने गड्ढे से खोद निकाला; युवक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के एसएमएस अस्पताल में भी कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं एक मरीज उदयपुर में मिला है। जानकारी के अनुसार जयपुर व उदयपुर में कोरोना के मरीजों का वेरिएंट नया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान ने कहा कि लोगों को जे.एन. 1 स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं है, जो ओमिक्रॉन बीए 2.86 में हुए बदलाव से उत्पन्न हुआ है और जो भारत में प्रचलित प्रमुख कोविड-19 स्वरूप है। यह जानलेवा नहीं है। ज्यादातर मरीज इसमें घर पर ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें