फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में भावुक हुईं बिहार की विधायक, क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?

Mon, 09 Mar 2026 11:14 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयपुर दौरे के दौरान बिहार की अलीपुर विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के आध्यात्मिक माहौल, भजन और घंटियों की गूंज से भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की अलीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और प्रख्यात लोक गायिका मैथिली ठाकुर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रमों के बीच वे जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचीं, जहां एक भावुक क्षण देखने को मिला।
विज्ञापन


मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के दौरान मैथिली ठाकुर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस पूरे पल का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण उन्हें बेहद भावुक कर गया। उन्होंने कहा कि आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहाँ का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आंखों से आंसू बहते रहें, ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो।

पढ़ें: मारवाड़ की लोक परंपरा को संवारने 29-30 मार्च को होगा वाणी उत्सव 2026, जिलेभर में होगा प्रचार
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्ति में भाव-विभोर हुईं मैथिली
मंदिर परिसर में उस समय भजन-कीर्तन, झांझ-मंजीरों की गूंज और भक्तों की तालियों से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इसी बीच मैथिली ठाकुर हाथ जोड़कर भगवान के सामने बैठीं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वे कुछ देर तक ठाकुर जी की प्रतिमा को निहारती रहीं और गहरे भाव में डूबी नजर आईं। अपनी सादगी और मधुर गायकी के लिए पहचानी जाने वाली मैथिली ठाकुर का यह भावुक पल वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी खास बन गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें