फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के सिलेबस में बड़ा बदलाव, अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने की तैयारी

Wed, 11 Jun 2025 12:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में प्राथमिक से लेकर सीनियर सेकंडरी तक के सिलेबस में बदलाव की तैयारी की जा चुकी है। नया सिलेबस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जा सकता है। इसमें नए पाठ्यक्रम के साथ स्थानीय भाषा को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार प्रदेश के स्कूल एजुकेशन सिलेबस में बदलाव की तैयारी कर रही है। नए सिलेबस को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देश के आधार पर ही तैयार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा या स्थानीय भाषा में भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिलेवार स्थानीय स्थानीय बोलियों का शब्दकोष तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार नई शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति, इतिहास और भूगोल को व्यावहारिक व रोचक तरीके से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जड़ से जोड़ते हुए भविष्य को मजबूत बनाना है।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: राह चलती महिला के साथ लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में और भी वारदातें कबूलीं
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, वीर दुर्गादास, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी दयानंद सरस्वती और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे राष्ट्र नायकों का जीवन परिचय भी बताया जाएगा। इसमें कक्षा तीन से हिंदी, इंग्लिश और ईवीएस की नई किताबों में भारत और राजस्थान के महापुरुषों के बारे में रोचक और मूल्य आधारित जानकारी दी जाएगी। वहीं लोकतंत्र की मूल अवधारणा भी प्रारंभिक शिक्षा में सिखाई जाएगी। इसे बाद कक्षा पांच तक आते-आते छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सामाजिक सुधारकों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें