फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उनकी आकर्षक मुस्कान याद आती है- पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन ने किया भावुक ट्वीट

Wed, 11 Jun 2025 09:30 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पुत्र और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- उनकी आकर्षक मुस्कान याद आती है। 
 
विज्ञापन
पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन का भावुक ट्वीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी। अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पायलट ने लिखा कि उनकी आकर्षक मुस्कान याद आती है। मैं अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 25 साल पहले आज के ही दिन वे हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए थे लेकिन वे हमारी यादों और दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि बहुत ही साधारण शुरुआत से लेकर सार्वजनिक जीवन में महान ऊंचाइयों तक, भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट से लेकर एक सफल राजनेता तक, एक शानदार पिता से लेकर एक जमीनी नेता तक उन्होंने हर समय अपनी छाप छोड़ी। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आती है- वह है उनकी आकर्षक मुस्कान।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: सूने घर में नकबजनी कर 15 लाख के गहने चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने माल किया बरामद
विज्ञापन


सचिन पायलट ने इसके बाद एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने अपने पिता के पुराने वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था, वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजेश पायलट का जन्म 10 फरवरी 1945 को नोएडा में हुआ था। साल 1971 में बतौर एयरफोर्स पायलट उन्होंने भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भाग लिया। गांधी परिवार के नजदीक आने की वजह से 1980 में उन्हें राजस्थान के भरतपुर में चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया। वे पहली बार यहां से जीतकर सांसद बने। इनका असली नाम राजेश विधूड़ी था। इसके बाद 1984 में उन्होंने दौसा को अपनी कर्मस्थली बनाया, फिर लगातार यहीं से सांसद बने। साल 1991 में वे नरसिम्हाराव में आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें