3 से 11 सितंबर तक थी यात्रा निर्धारित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक से की बात
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक ऋतु बनावत से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के साथ मिलकर स्थिति की समीक्षा की और यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
नेपाल दूतावास और गृह मंत्रालय सक्रिय
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास तथा भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी स्थिति की जानकारी ली है। प्रशासनिक और कूटनीतिक स्तर पर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं। नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए विशेष सेल भी सक्रिय किया गया है।
वासुदेव देवनानी ने की अपील
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी सरकार से अपील की है कि विधायक ऋतु बनावत सहित सभी 98 यात्रियों को सकुशल भारत लाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
गृह राज्य मंत्री बाेले राजस्थान के करीब 600 लोग नेपाल में
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि राजस्थान के करीब 600 लोग नेपाल में हैं जिनकी वापसी का प्रबंध किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हम अपनी हर संभव कोशिश कर हरे हैं।
24X7 हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर जारी
0141-2740832
0141-2741807
WhatsApp: 9784942702
स्थिति पर सरकार की नजर, यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
राजस्थान सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी उसकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर समन्वय कर रही है।