विधानसभा अध्यक्ष वनानी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सभी को उनके नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दी। देवनानी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन में मिले। वहां उन्होंने बिरला को गुलदस्ता भेंट करते हुए लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। देवनानी ने कहा है कि बिरला का लोकसभा में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर राजस्थान प्रदेशवासियों का मान और गौरव बढ़ा है। पूरे देश में राजस्थान प्रदेश के लिए यह सम्मानजनक है।
केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने केंद्रीय सड़क व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय कानून व न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से भेंट कर भी उन्हें बधाई दी। देवनानी ने सभी को पुष्पगुच्छ और कालजयी भारतीय ज्ञान तथा विश्व गुरु भारत पुस्तकें भेंट कर उन्हें नए दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।