फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: टिकट वापसी के बाद सुनील शर्मा का दर्द छलका, बोले- शशि थरूर भी टिकट वापस करें

Wed, 27 Mar 2024 10:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर शहर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए सुनील शर्मा ने अब नया बवाल खड़ा करते हुए शशि थरूर के टिकट वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस कथित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के मुझ पर आरोप लगे हैं, उस पर तो थरूर भी जाते रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए सुनील शर्मा की टिकट वापसी बाद सुनील के दिल का दर्द उभरकर आने लगे हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में एक नया बयान देकर बवाल खड़ा करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस से प्रतापसिंह खाचरियावास को टिकट देने के बाद पूर्व में प्रत्याशी घोषित किए गए सुनील शर्मा ने मांग की है कि शशि थरूर भी अपना टिकट वापस करें। शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि शशि थरूर जैसे लोगों ने पार्टी मे सिर्फ शहद चाटा है। उन्होंने कहा कि थरूर जैसे लोग सिर्फ मक्खन का मजा लेते हैं परंतु मेरा परिवार और हम छाछ हैं, जिसमें से मक्खन निकलता है। अब अगर उन्हें हमें छाछ देने में भी दिक्कत है तो इसका मुझे अफसोस है। 

उन्होंने कहा कि जिस कथित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कारण मुझ पर आरोप लगे हैं, उस पर तो शशि थरूर भी जाते रहे हैं तो फिर इस लिहाज से थरूर को भी अपना टिकट वापस करना होगा। शर्मा बोले, अगर थरूर अपना टिकट वापस नहीं करते हैं तो मैं इसके लिए लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बड़े नेताओं ने एक साजिश के तहत 1 करोड़ रुपये खर्च कर मेरा माहौल बिगाड़ा है, जिसमें शशि थरूर भी शामिल रहे हैं। यह लोग कांग्रेस को गांधी और नेहरू की विचारधारा से दूर कर रहे हैं। चुनावों को लेकर शर्मा ने कहा कि टिकट कटने की मेरे मन मे कोई टीस नहीं है परंतु मेरे समर्थक इससे नाराज हैं। मैं उनको समझाने का प्रयास करूँगा कि वो कांग्रेस का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि आगामी रणनीति के तहत FIR दर्ज करवाकर उन लोगों पर कार्रवाई करूंगा, जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें