फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 107 करोड़ की राशि मंजूर, इन 14 जिलों में होगा मरम्मत का काम

Mon, 23 Sep 2024 10:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में बारिश का दौर बीतने के साथ ही अब टूटी सड़कों, बांधों, नहरों, भवनों एवं पुलों की मरम्मत कर उन्हें सुचारु करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इसके लिए 107 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून का दौर अब ठंडा पड़ने लगा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में बारिश से टूटी सड़कों की रिपेयरिंग का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के 14 जिलों में टूटी सड़कों की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने के लिए एसडीआरएफ से 107 करोड़ रुपये मंजूर किए  हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 14 जिलों में अत्यधिक वर्षा एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों एवं अन्य भवनों की  मरम्मत के लिए एसडीआरएफ से 107 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवाकर सड़कों, बांधो, नहरों, भवनों एवं पुलों को सुचारु करने तथा आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अत्यधिक बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों की तात्कालिक मरम्मत एवं पुनरुत्थान के लिए यह स्वीकृति जारी की गई है। गौरतलब है कि 14 जिलों में 5618 कामों के लिए 107 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन जिलों में होंगे काम

स्वीकृत की गई इस राशि से टोंक, नागौर, डूंगरपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर, झुंझुनू , प्रतापगढ़, कोटा, अलवर और बूंदी में सड़क, पुल, बांध, नहर तथा भवन आदि सरकारी परिसंपत्तियों की मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें