फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री खाचरियावास ने 54 दिव्यांगों को विधायक कोष से दी स्कूटी, सभी 200 विधायकों से भी की अपील

Sat, 05 Aug 2023 07:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को अपने सरकारी निवास-48 सिविल लाइंस पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के 54 दिव्यांगों को अपने विधायक कोष से स्कूटी वितरित की। साथ ही कहा कि मैं अब तक 300 दिव्यांगों को विधायक कोष से स्कूटी दे चुका हूं।
विज्ञापन
54 दिव्यांगों को विधायक कोष से दी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 54 दिव्यांगों को विधायक कोष से स्कूटी वितरित की। साथ ही सभी 200 विधायकों से दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित करने की अपील भी की। खाचरियावास ने इस अवसर पर कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के लगभग 300 दिव्यांग परिवारों को विधायक कोष से स्कूटी अब तक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी दिव्यांग मेरे घर पर आवेदन करते हैं, उसके बाद उन्हें स्कूटी दी जाती है। 

विज्ञापन


खाचरियावास ने इस अवसर पर दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार दिव्यांगों को फ्री पेंशन, फ्री इलाज, फ्री दवा, फ्री गेहूं वितरण जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं दे रही है। दिव्यांग हमारे परिवार के सदस्य हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम दिव्यांगों की आगे आकर मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 200 विधायकों से अपील
खाचरियावास ने राजस्थान के सभी 200 विधायकों से अपील की है कि वह भी अपने क्षेत्र के दिव्यांगों को स्कूटी वितरित करके उनका उत्साहवर्धन करें। इस अवसर पर मंत्री खाचरियावास के आवास पर पार्षद- मनोज मुदगल, आरिफ खान, विमल यादव, अजरुदीन, सुनीता शेखावत, दशरथ सिंह शेखावत, दीपक शर्मा, अंजली शर्मा मौजूद रहे। पार्षद मनोज मुदगल ने सिविल लाइंस विधानसभा के नागरिकों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई दिव्यांग है, तो उसकी सूचना मंत्री खाचरियावास के सरकारी आवास पर दें, जिससे उन्हें भी स्कूटी उपलब्ध कराई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें