फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election Result: राज्य के तीनों केंद्रीय मंत्री जीते, लेकिन कई दिग्गजों के क्षेत्र में मिली हार

Wed, 05 Jun 2024 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा चुनावों में जीत के बाद एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है लेकिन राजस्थान में सीटें फिसलने के बाद यहां पार्टी में निराशा के साथ चिंता का माहौल है। यहां प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के चुनावी क्षेत्रों में भाजपा को बुरी तरह हार मिली है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं बीजेपी में निराशा के साथ चिंता भी गहराती नजर आ रही है। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब राजस्थान में बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों के चुनाव क्षेत्रों में भाजपा को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी के जो दिग्गज यहां चुनाव जीते हैं, उनकी जीत का मार्जिन भी बहुत कम रह गया।

भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्रसिंह खींवसर, सुमित गोदारा, जवाहरसिंह बेढम और केके विश्नोई के विधानसभा क्षेत्रों में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। यूं तो सीएम भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी हार गई, लेकिन उनके निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर से बीजेपी को लीड मिल गई। इनके अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा की विधानसभा सीट पर भी बीजेपी को बढ़त मिली।
विज्ञापन


दूसरी तरफ केंद्र में अहम पदों पर रहे ओम बिड़ला, गजेंद्रसिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल की जीत का अंतर पिछले चुनावों के मुकाबले बहुत घट गया। ओम बिरला जहां 2019 में 2 लाख 79 हजार 667 वोट के मार्जिन से जीते थे, इस बार उन्हें मात्र 41 हजार 974 वोट से जीत मिली। इधर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत 2019 में 2 लाख 74 हजार 440 वोटों के अंतर से जीते थे लेकिन इस बार 1 लाख 15 हजार 667 वोटों के मार्जिन से जीत हुई। यानी मार्जिन करीब आधे से भी कम रह गया। बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल 2019 में 2 लाख 64 हजार 081 वोट से जीते थे लेकिन इस बार 55 हजार 711 वोटों के मार्जिन में ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें