फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election: राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त के बीच अशोक गहलोत का बड़ा बयान, जानिये क्या बोले

Tue, 04 Jun 2024 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले दो चुनावों में राजस्थान की सारी सीटें जीतने वाली भाजपा के हाथ से इस बार कुछ सीटें फिसलने वाली हैं। ऐसे में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा की स्थिति को लेकर एक बयान दिया है। जानिये क्या कहा गहलोत ने
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव परिणामों के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से कुछ के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावों में भाजपा की स्थिति को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं 370 और एनडीए के 400 सीटें जीतने के दावे की हवा निकल गई है।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केंद्रित रखा। प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक कि सांसद प्रत्याशियों को बायपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और एनडीए के 400 सीटें पार करने का दावा किया था लेकिन रुझानों में भाजपा को ही स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मोदीजी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें