फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में स्थानीय चुनावों का बजा बिगुल: कल तय होगा निकायों व जिला प्रमुखों का आरक्षण, जानें पूरा शेड्यूल

Tue, 11 Aug 2026 03:23 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान में स्थानीय चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल नगर निगम मेयर, नगर परिषद सभापति, नगर पालिका चेयरमैन और जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी। इसके बाद वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
राजस्थान स्वायत्त शासन भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार ने निकाय और पंचायत संस्थाओं में प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के नगरीय निकायों में प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी कल यानी 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे स्वायत्त शासन निदेशालय में निकाली जाएगी। इसमें नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के सभापति और नगर पालिकाओं के चेयरमैन पदों का आरक्षण तय होगा। प्रदेश में कुल 309 नगरीय निकाय हैं, जिनमें अगले महीने चुनाव कराए जाने की तैयारी है।

इसी दिन पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 41 जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया कल दोपहर 3.15 बजे जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जेएलएन मार्ग पर होगी। जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद पंचायत चुनावों की तैयारियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 69 IFS अधिकारियों का तबादला, टाइगर रिजर्व में बड़े बदलाव

नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 14 से 16 अगस्त के बीच वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली जा सकती है। यह प्रक्रिया संबंधित जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।
वार्ड आरक्षण की लॉटरी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। वार्डों की आरक्षण स्थिति सामने आने के बाद चुनावी समीकरणों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाने की तैयारी है। हालांकि फलौदी और सलूंबर ऐसे जिले होंगे, जहां जिले के सभी नगरीय निकायों के चुनाव एक ही चरण में पूरे कराए जाएंगे। वहीं प्रदेश के शेष 39 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में करवाए जाएंगे। आरक्षण लॉटरी पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को अपने चुनावी समीकरण तय करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें