फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन, CM भजनलाल और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

Sat, 28 Feb 2026 09:08 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां चलती देवी का शनिवार देर शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बाथरूम में गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
टीकाराम जूली की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को मातृ शोक का गहरा आघात लगा है। उनकी माता, चलती देवी, का देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज, दिनांक 28 फरवरी 2026, सायं 4 बजे उनके पैतृक गांव काठुवास, तहसील नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ में किया जाएगा।
विज्ञापन


बाथरूम में गिरने से हुई थी घायल 
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, चलती देवी बाथरूम में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।



सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा सदन और प्रदेश जूली परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


रात में एसएमएस पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौड़
कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना मिलते ही आधी रात को एसएमएस अस्पताल पहुंचे और इस दुखद घड़ी में नेता प्रतिपक्ष के साथ मौजूद रहे। इलाज के दौरान वे लगातार अस्पताल में रहे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें