फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कैलाश मेघवाल BJP से निलंबित, बोले- CP जोशी और राठौड़ आयातित नेता, अर्जुन भ्रष्ट अफसर रहे

Wed, 13 Sep 2023 12:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Kailash Meghwal Suspended: पूर्व विधानसभा स्पीकर कैलाश मेघवाल को बीजेपी पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इधर, कैलाश मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे बीजेपी ने निकाला है, मैं चुनाव लड़ूंगा और बीजेपी उम्मीदवार को हजारों वोटों से हराऊंगा।
विज्ञापन
कैलाश मेघवाल BJP से निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पूर्व विधानसभा स्पीकर कैलाश मेघवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं पर जुबानी हमला बोला है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैलाश मेघवाल ने पार्टी के नोटिस का जवाब देते हुए उसे सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा, मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है। मेघवाल ने कहा, बीजेपी में आयातित नेता हावी हैं। सीपी जोशी एनएसयूआई से आए हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जनता पार्टी से आए हैं। दोनों का ही जनसंघ और पार्टी की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


कैलाश मेघवाल ने कहा, अर्जुन मेघवाल भ्रष्ट अफसर रहे हैं। उद्योग सेवा से लेकर कलेक्टर रहने तक अर्जुन मेघवाल ने कई भ्रष्टाचार किए। चूरू में कलेक्टर रहते सैनिक विधवा के कोटे से हाउसिंग बोर्ड से गलत लोगों को आवंटित किया। इसकी शिकायत हुई और ACB ने मामला दर्ज किया। इनकी दो बार जांच हुई, दबाव में एफआर पेश की। सेशन कोर्ट जज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि इस केस में दबाव बनाया जा रहा है। मेघवाल ने कहा, मैंने पीएम मोदी को भी अर्जुन मेघवाल को हटाने के लिए चिट्ठी लिखी है। अर्जुन मेघवाल ने चुनाव आयोग को झूठा एफिडेविट दिया, इनके खिलाफ केस चले, सांसदी जा सकती है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
कैलाश मेघवाल अपने बयान पर कायम हैं। मेघवाल ने फिर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत में कहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर मैंने 27 अगस्त को भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मंत्री मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से उनको मंत्रिमंडल से हटाने के लिए पत्र लिखूंगा। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिख दिया है, मुझे इसके लिए पार्टी ने नोटिस भी दिया था। भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते अर्जुनराम मेघवाल का प्रमोशन रोका गया था।
विज्ञापन


अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान से लोकसभा के सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं। यह चुनाव के वक्त पैसे लेकर टिकट दिलाने के कु-कृत्यों में भी रहे हैं। अर्जुनराम मेघवाल ने चूरू में कलेक्टर रहते हुए कई घोटाले में करोड़ों रुपये की रिश्वत खाई। इस भ्रष्ट मंत्री को निकालना चाहिए मंत्रिमंडल में से। पार्टी से निलंबन पर विधायक कैलाश मेघवाल ने कहा, पार्टी ने मुझे निलंबित किया है, मैं इसका स्वागत करता हूं, मैं चुनाव लड़ूंगा और भारतीय जनता पार्टी को हजारों वोटो से हराऊंगा।

मेघवाल को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया : ओंकार सिंह लखावट
पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह ने बताया कि कैलाश मेघवाल को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, कैलाश मेघवाल के निरंतर अपनी ही पार्टी और नेताओं पर हमलावर रुख रखने और पार्टी को सार्वजानिक रूप से बदनाम करने के कृत्य के चलते प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज उन्हें निलंबित कर दिया। सांसद ओंकार सिंह लखावट ने जानकारी देते हुए बताया, पूर्व में भी मेघवाल को नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब देने की जगह उन्होंने पार्टी के विरोध में प्रेस के सामने वो बाते रखीं, जो कि पार्टी संविधान के अनुसार प्रतिबंधित है, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें