फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Literature Festival : सूफी और फोक संगीत से सजी महफिल, जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025 का शानदार आगाज

Sat, 01 Feb 2025 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जेएलएफ के साथ होने वाले जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025 के शानदार उद्घाटन सत्र में मशहूर की बोर्ड वादक अभिजीत पोहनकर की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूफी और फोक संगीत से सजी इस महफिल ने देर तक दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के साथ ही जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025 का धूमधाम से आगाज हुआ। होटल क्लार्क्स आमेर में उद्घाटन सत्र सूफी और फोक संगीत के सुरों से सजा, जिसमें नामी कलाकारों ने अपने अनूठे अंदाज में प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


मशहूर की बोर्ड वादक अभिजीत पोहनकर ने अपनी विशेष प्रस्तुति द अमीर खुसरो प्रोजेक्ट के जरिए 13वीं-14वीं शताब्दी के सूफी संत अमीर खुसरो की रचनाओं को संगीतबद्ध किया। उन्होंने छाप तिलक सब छीनी से लेकर मन कुन्तो मौला जैसे सूफी गीतों को अपने तरीके से संगीतबद्ध जीवंत कर दिया।

विज्ञापन


फ्यूजन बैंड दास्तान लाइव ने कबीरा खड़ा बाजार में के तहत झीनी-झीनी बीनी चदरिया, मन लागो यार फकीरी में और साहिब मेरा एक है जैसे गीतों के साथ समां बांध दिया। बैंड के संस्थापक अनिर्बान घोष ने कहा कि हम कबीर के प्रेम और एकता के संदेश को संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। जयपुर में इसे प्रस्तुत करना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन




जयपुर म्यूजिक स्टेज हर साल भारत और दुनिया भर के मशहूर कलाकारों को मंच देता है। इस साल भी श्रोताओं को यादगार संगीत अनुभव मिलने वाला है। आने वाले दिनों में कैलाश खेर समेत कई बड़े कलाकार इस मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें