फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : इन्वेस्टमेंट समिट का आज हुआ समापन, धर्मेंद्र प्रधान बोले सीएम ने पहले साल में बाउंड्री पार कर दी

Wed, 11 Dec 2024 06:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राइजिंग राजस्थान समिट के अंतिम दिन एमएसएमई कॉनक्लेव में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम भजनलाल शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही साल में बाउंड्री पार कर दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आज समापन हो गया। समिट के अंतिम दिन एमएसएमई कॉनक्लेव रखा गया, जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के पहले साल में ही भजनलाल शर्मा ने बाउंड्री पार कर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थानी लोगों की मेहनत देश-विदेश में देखी जा सकती है। राजस्थान को प्रकृति से कोई मदद नहीं मिलती है, फिर भी राजस्थान खुद की मेहनत के दम पर तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राजस्थान सरकार के निमंत्रण पर मैं आभार प्रकट करता हूं। भजनलाल सरकार की पूरी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि 35 लाख करोड़ रुपए के MoU होना बड़ी बात है। देश में आज राजस्थान की उद्यमिता की झलक मिलती है। आप कहीं पर भी जाइए आपको कोई न कोई राजस्थानी मिल ही जाएगा।

दो साल बाद फिर होगी समिट

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में निवेश की असीम संभावनाएं हैं।  निवेशकों की मौजूदगी हमें उत्साह, हौसला देती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार दो साल बाद फिर से इनवेस्टमेंट समिट करवाएगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन से हमारी सरकार बिजली, पानी को लेकर काम कर रही है। विकास में बिजली, पानी का मुद्दा सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का राजस्थान की जीडीपी में 25 फीसदी योगदान है। उन्होंने कहा कि हम किए हुए एमओयूज को एग्जामिन करेंगे और कितने एमओयू धरातल पर उतरे इसका हिसाब जनता को आने वाले 11 दिसंबर को देंगे, जिनके मन में शक पैदा हो रहा उन्हें कहता हूं कि अगले 2 साल बाद 9, 10 और 11 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान फिर से होगा और इन दो सालों में कितने काम हुए उसका हिसाब भी हम देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें