फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भ्रष्टाचार के मामलों में 27 अधिकारियों पर कार्रवाई, 21 प्रकरणों में अभियोजन मंजूर

Sat, 24 Oct 2026 07:16 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, भूमि रूपांतरण में अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 27 अधिकारियों के खिलाफ 21 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों में राज्य सरकार ने 27 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुल 21 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। इनमें भूमि रूपांतरण और खातेदारी से जुड़ी अनियमितताओं के मामले भी शामिल हैं।

सरकार ने कृषि भूमि का नियमों के विरुद्ध गैर-कृषि उपयोग के लिए रूपांतरण और भू-उपयोग परिवर्तन कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक उपखंड अधिकारी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है। वहीं, खातेदारी भूमि पर कथित रूप से नियम विरुद्ध दावा डिक्री करवाने और अवैध परितोषण लेने के मामले में एक अन्य उपखंड अधिकारी के खिलाफ भी अभियोजन स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा, भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहने, अवैध राशि लेने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार हुआ आरोपी भरतपुर से गिरफ्तार, दूसरी व्यक्ति से बातचीत का था शक

आठ विभागों के मामलों में भी अभियोजन की मंजूरी

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों में भी अभियोजन स्वीकृति दी है। इनमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के पांच, सार्वजनिक निर्माण विभाग के तीन और वाणिज्यिक कर विभाग के दो प्रकरण शामिल हैं।

इसके अलावा चिकित्सा, पशु चिकित्सा, देवस्थान, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और सहकारिता विभाग के एक-एक मामले में भी अभियोजन स्वीकृति जारी की गई है। राजस्थान लेखा सेवा के एक अधिकारी और एक विकास अधिकारी के खिलाफ भी अभियोजन चलाने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें