फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर में पहली बार विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) नियुक्त, राहुल प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी

Wed, 22 Oct 2025 08:56 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: सरकार ने जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने तथा ऑपरेशनल कार्यों को अलग से नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह नई संरचना बनाई है। इसके तहत अब जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ एक स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशंस) भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
आईपीएस राहुल प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने बुधवार को 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर किया है। इस बदलाव में सबसे अहम नियुक्ति जयपुर में पहली बार बनाए गए विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) पद पर हुई है। इस पद की जिम्मेदारी राहुल प्रकाश को दी गई है, जो अब तक जयपुर रेंज के आईजी के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन


सरकार ने जयपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने तथा ऑपरेशनल कार्यों को अलग से नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह नई संरचना बनाई है। इसके तहत अब जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ एक स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशंस) भी कार्य करेंगे।

विज्ञापन


तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। वी.के. सिंह को एडीजी एसओजी-एटीएस से हटाकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। एसआई भर्ती-2021 सहित कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की जांच उनके कार्यकाल में एटीएस-एसओजी के तहत हुई थी।



दिनेश एम.एन. को जयपुर में एडीजी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) का पदभार दिया गया है, जबकि विशाल बंसल को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से हटाकर एडीजी एसओजी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान

इसी क्रम में, 1992 बैच के आईपीएस संजय अग्रवाल को डीजी इंटेलिजेंस से डीजी लॉ एंड ऑर्डर पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे डीजीपी पद की दौड़ में माने जा रहे थे। वहीं, 1993 बैच के गोविंद गुप्ता को एसीबी डीजी बनाया गया है। जेल विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान कई सुधारात्मक कदम उठाए गए थे, हालांकि जेल सुरक्षा को लेकर हाल में कई घटनाएं चर्चा में रहीं।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को एडीजी पुलिस कार्मिक बनाया गया है, जबकि सचिन मित्तल अब जयपुर पुलिस कमिश्नर होंगे। अनिल पालीवाल को डीजी प्रशिक्षण एवं यातायात तथा आनंद श्रीवास्तव को डीजी स्पेशल ऑपरेशंस के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। अशोक राठौड़ को डीजी जेल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: RAS अफसर ने दिखाई दबंगई तो पेट्रोल पंपकर्मियों ने जड़े थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल, इन पर गिरी गाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें