फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट; राजस्थान को मिला बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड

Mon, 31 Jul 2023 09:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट बेंगलुरु में आयोजित इस समारोह में पर्यटन विभाग की तरफ से अतिरिक्त निदेश आनंद कुमार त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी कला संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट समारोह में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे पर्यटन विभाग को बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट बेंगलुरु में आयोजित इस समारोह में पर्यटन विभाग की तरफ से अतिरिक्त निदेश आनंद कुमार त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस आयोजन में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में राज्य की 14 ट्रैवल एजेंसीज और होटलियर्स ने भाग लिया। राजस्थान पर्यटन दल ने एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य सरकार के पर्यटन क्षेत्र में उठाए गए कदमों, नवीन योजनाओं की जानकारी और पर्यटन प्रचार फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही पवेलियन में पधारे स्थानीय ट्रैवल एजेंटों और आमजन को राजस्थान के पर्यटन स्थलों के संबंध में डिटेल जानकारी दी गई।

कर्नाटक सरकार के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल रहे चीफ गेस्ट
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट बेंगलुरु में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में मुख्य अतिथि कर्नाटक सरकार के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल का पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें