फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी पर गहलोत का तंज, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Thu, 15 May 2025 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से हत्या, लूट, रेप, चोरी समेत तमाम अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार का ध्यान केवल अपराध के आंकड़े कम कर दिखाने में ही है। मुख्यमंत्री जी के ही गृह मंत्री होते हुए भी ऐसी स्थिति बनती जा रही है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ IAS अधिकारी नीरज के पवन को मिली जान से मारने की धमकी को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रदेशवासियों के लिए ‘बेहद गंभीर चिंता का विषय’ बताया। गहलोत ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी को तीसरी बार ऐसी धमकी दी गई है। अब आमजन को चिंता सता रही है कि जब मुख्यमंत्री जी को ही इस तरह धमकी दी जा रही है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?”
विज्ञापन


पढ़ें; 'शरीर के टुकड़े कर देंगे' सीएम भजनलाल और खेल परिषद सचिव को मिली धमकी, मेल पर दी चेतावनी; जानें

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से हत्या, लूट, रेप, चोरी समेत तमाम अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार का ध्यान केवल अपराध के आंकड़े कम कर दिखाने में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जी के ही गृह मंत्री होते हुए भी ऐसी स्थिति बनती जा रही है। गहलोत ने सवाल किया कि आखिर प्रदेश की जनता को कानून व्यवस्था में सुधार कब देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार से जवाब चाहती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हाल ही में तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें