फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत ने शाह से पूछा सवाल- कन्हैयालाल के परिवार को कब मिलेगा न्याय? NIA अब तक बयान भी नहीं करवा पाई

Thu, 17 Jul 2025 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर की जांच पूरी नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए। शाह आज जयपुर दौरे पर आए थे। शाह के कार्यक्रम की शुरुआत से पहले गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कन्हैयालाल मर्डर की जांच में हो रही देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल का मर्डर ऐसी घटना थी, जिसने पूरे देश को हिला के रख दिया था लेकिन हमने चार घंटे में ही दोनों मुलजिम पकड़ लिए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के संबंध बीजेपी से ही निकले। इसके बाद भी केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार ने इस केस को एनआईए को दे दिया।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि हमने इस पर भी कोई ऐतराज नहीं किया लेकिन आज घटना को 3 साल हो गए हैं लेकिन कन्हैयालाल के परिजनों को इंसाफ नहीं मिला। एनआईए कोर्ट खाली पड़ा है, वहां जज ही नहीं बैठते। यहां तक कि एनआईए आज तक आरोपियों के बयान तक नहीं करवा पाई है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: मौसम ने हेलिकॉप्टर रोका, सड़क मार्ग से दादिया पहुंचे गृह मंत्री, 12 करोड़ के लोन बांटे
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि पूरी भाजपा ने राजस्थान में 5 से 50 लाख मुआवजे का झूठ फैलाया और हमारी सरकार जाने के सबसे बड़े कारणों में यह झूठ शामिल रहा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को जयपुर में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कन्हैयालाल के परिवार को कब तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा? उन्होंने कहा कि क्या भाजपा इस केस के पर केवल राजनीति ही करेगी? उनका न्याय से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन


अब मैं पूछना चाहता हूं अमित शाह जी से कृपा करके आप राजस्थान पधारे हैं आपका स्वागत है पर कम से कम आज मीटिंगों में प्रदेशवासियों को जवाब दें कि इन लोगों को अब तक सजा क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान सरकार की एसओजी, एटीएस इसे देखती तो हो सकता है कि इन्हें सजा हो जाती। गहलोत ने अलवर में दलित युवक को नग्न कर उसकी पिटाई किए जाने के मामले में भी बात की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें