फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस से मलिंगा का टिकट क्यों कटा? जानिए महासचिव केसी वेणुगोपाल ने क्या दी सफाई

Thu, 09 Nov 2023 09:57 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गिर्राज मलिंगा का कांग्रेस से टिकट क्यों कटा आखिर पार्टी के शीर्ष स्तर से आधिकारिक रूप से इसका स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। कांग्रेस के संगठन महासचिन केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन मजबूरियों में कांग्रेस ने गिर्राज मलिंगा को टिकट नहीं दिया, इसे लेकर पार्टी के संगठन महासचिन केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कारण बताया है। पार्टी छोड़ने के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें वफादारी की सजा मिली। वहीं कांग्रेस छोड़ते ही भाजपा ने गिर्राज मलिंगा को बाड़ी विधानसभा से टिकट दे दिया।
विज्ञापन


गिर्राज मलिंगा का टिकट काटने की वजह कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बता दी। एक ट्वीट में वेणुगोपाल ने कहा- ‘राजस्थान विधानसभा में विधायक गिरिराज मलिंगा ने एक दलित सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित पिछले 20 महीनों से अस्पताल में दर्द सह रहा है और मलिंगा पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गंभीर आरोप लगे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर भाजपा ने तुरंत दे दिया टिकट
वेणुगोपाल ने ट्वीट में आगे लिखा- ‘कांग्रेस ने ऐसे गंभीर अपराधों के आरोपी को टिकट देने से इनकार करने का दृढ़ निर्णय लिया। हालांकि, हमारे टिकट से इनकार करने के तुरंत बाद भाजपा ने मलिंगा का खुले दिल से स्वागत किया। इस तरह के उत्साहपूर्ण स्वागत से पता चलता है कि उन्हें दलितों के अधिकारों या सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। वस्तुतः यह उनके दमनकारी, दलित-विरोधी रवैये की पुष्टि करता है। कहीं हम भूल न जाएं, भाजपा ने बार-बार एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कमजोर करने की कोशिश की है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें