फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: किशनपोल से बीजेपी प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Fri, 01 Dec 2023 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर की किशनपोल सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े चंद्र मनोहर बटवाड़ा के खिलाफ मंदिर के आभूषण बेचने और गबन के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
चंद्र मनोहर बटवाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतगणना से पहले एक और बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। किशनपोल से बीजेपी प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि दीपक रावत की शिकायत पर संजय सर्किल थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर में आरोप लगाए गए हैं कि बटवाड़ा ने गंगामाता मंदिर में दो कार्यकारिणी समिति बनाकर मंदिर से आभूषण और अन्य सामान का गबन किया है। अब संजय सर्किल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि किशनपोल विधानसभा सीट पर बटवाड़ा के टिकट का एलान होने के बाद बीजेपी में भारी विरोध देखने को मिला था। बटवाड़ा ने इस सीट पर कांग्रेस के अमीन कागजी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। यह सीट हिंदू-मुस्लिम के ध्रुवीकरण में फंसी हुई है। इसका असर यहां पोलिंग पर भी देखने को मिला। पिछले चुनावों के मुकाबले यहां करीब तीन प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें