फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: बागियों में शुमार धारीवाल फिर सुर्खियों में; शायराना अंदाज में सोनिया के लिए कही ये बात

Sun, 22 Oct 2023 12:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान का आलाकमान बताने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की लिस्ट से ज्यादा जिस बात का इंतजार यहां की सियासत में हो रहा है वह यह कि कांग्रेस आलाकमान के तीन बागियों का क्या होगा। इसमें से एक यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल है। पिछले साल सितंबर में गहलोत समर्थक विधायकों की आलाकमान से बगावत के समय धारीवाल ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया था। इसमें धारीवाल ने गहलोत को ही राजस्थान का आलाकमान बता दिया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट मंथन के दौरान धारीवाल का यह बयान एक बार फिर से सुर्खियों में आया। सीईसी की बैठक से ऐसी खबरें भी निकलकर आईं कि सोनियां गांधी ने धारीवाल के नाम पर आपत्ति भी की है। अब धारीवाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे शायराना अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें धारीवाल से जब अपने पुराने बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा-मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूरे सोनिया गांधी होता है। हालांकि यह वीडियो हाल का नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें