फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: छत्तीसगढ़ CM के बयान से सहमत गहलोत; भूपेश बघेल ने कुत्ते-बिल्ली से की थी ईडी-आईटी की तुलना

Sat, 28 Oct 2023 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विवादित बयान के समर्थन करते दिखे। बघेल ने केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा तंज कसते हुए कहा था कि देश में 'कुत्ते-बिल्ली से ज्यादा ईडी-आईटी वाले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस को किस कदर परेशान है, इस बात का अंजादा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपने बयान में शब्दों की मर्यादा भूल गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बात का समर्थन किया। विवादित टिप्पणी को दोहराते हुए आईटी और ईडी की तुलना सड़क में घूमने वाले कुत्ते और बिल्ली से की। इससे एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईटी और ईडी की तुलना सड़क में घूमने वाले कुत्ते और बिल्ली से की थी, उसी बात को आज राजस्थान के सीएम गहलोत ने भी दोहराया है।

विज्ञापन


इस बयान के बाद आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टी के नेता पूरी तरह से अशोक गहलोत पर हमलावर हो गए हैं। इस बयान पर हमलावर हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ईडी पर अभद्र टिप्पणी काले कारनामों की स्वीकारोक्ति है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से परेशान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगले महीने में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और इन्हीं दिनों भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को लेकर अलग-अलग राज्यों में ईडी की छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा ईडी के बारे में इस तरह की टिप्पणी की जा रही है क्योंकि ये रोज तंग कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री क्या करेगा। इसलिए हमने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन


गहलोत इस कार्रवाई से प्रधानमंत्री पर पूरी तरह हमलावर हैं। गहलोत ने कांग्रेस शासित प्रदेशों में सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा पिछले दिनों की गई छापेमारी की कार्रवाई के संदर्भ में यह बात कही।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि ईडी देश में कुत्तों से ज्यादा घूम रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? सीएम ने एजेंसियों से कहा कि आप एक राजनीतिक हथियार बनकर रह गए हो। केवल विपक्षियों के पास जाते हो। सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा आप समझ नहीं रहे हो देश के अंदर आपकी उलटी गिनती शुरू को चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें