फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: कांग्रेस की सूची के लिए और करना होगा इंतजार; स्क्रीनिंग कमेटी के इस फैसले से बढ़ी तारीख

Thu, 19 Oct 2023 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जानकारी के मुताबिक बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से 106 विधानसभा सीटों के लिए दिए सिंगल पैनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपत्ति और सवाल उठाते हुए कहा कि इन सीटों पर क्या कोई अन्य दावेदार नहीं है, इस पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेंटी की बैठक। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान की टिकटों पर बात नहीं बन पाई। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से 106 विधानसभा सीटों के लिए दिए सिंगल पैनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपत्ति जताई। इसके बाद ये इंतजार अब 22 अक्टूबर तक बढ़ गया है। स्क्रीनिं कमेटी अब केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली अगली बैठक में अपनी  रिपोर्ट पेश करेगी। राजस्थान के टिकट वितरण को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए सीएम गहलोत पिछले तीन दिनों से दिल्ली में ही रुके हुए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को एआईसीसी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस में करीब तीन घंटे तक विचार-विमर्श चलता रहा। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से 106 सीटों पर सिंगल नाम के पैनल दिए गए। इन सिंगल पैनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने कहा कि 106 सीटों पर क्या कोई अन्य दावेदार नहीं है, इस पर विचार किया जाए। 106 नामों की सूची में कई ऐसे नाम शामिल थे, जिनको लेकर केंद्रीय आला कमान ने आपत्ति दर्ज करवाई है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार के दो से तीन मंत्रियों के टिकट भी कट सकते हैं। इनमें से एक शांति धारीवाल की उम्मीदवारी को तो सोनिया गांधी ने खारिज कर दिया है। हालांकि बैठक में करीब 55 से 60 नाम पर सर्व सहमति जताई गई।

अगली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 21 अक्टूबर को दिल्ली में ही होगी। जिसके बाद 22 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके बाद ही राजस्थान के लिए प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें