फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: चुनाव का एलान होते ही बढ़े तस्करी के मामले, 10 दिन में 143 करोड़ रुपये का सीजर

Fri, 20 Oct 2023 12:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में चुनावों का एलान होने के साथ बड़ी तादाद में शराब तस्करी और नकदी बरामदी के मामले बढ़ गए हैं। निर्वाचन विभाग की टीमों 10 दिन में ही 143 करोड़ रुपये का सीजकर कर चुकी है। जो कि 2018 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले दोगुना है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बीते दस दिन में प्रदेश में 143 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त करने का रिकॉर्ड बताया है। इसमें सबसे ज्यादा अवैध शराब और अघोषित नकदी के मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग ने 66 दिनों में कुल 70 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, अलवर, गंगानगर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में सीजर की कार्रवाई हुई है। 

जयपुर में सबसे ज्यादा धरपकड़
इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 21 करोड़ रुपये के सीजर की कार्रवाई हुई है। इसके बाद दूसरा नंबर उदयुपर का है, जहां अब तक 11.90 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। बाड़मेर में 9.80 करोड़, भीलवाड़ा में 9.49 करोड़, अलवर में 8.31 करोड़, जोधपुर में 8.26 करोड़, गंगानगर में 7.17 करोड़, सीकर में 6.33 करोड़, चित्तौड़गढ़ में 6.53 करोड़ और पाली में 5.26 करोड़ रुपये का सीजर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें