फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: गृहमंत्री अमित शाह, मायावती समेत दिग्गज नेताओं का तूफानी दौरा, यहां देखें शेड्यूल

Fri, 17 Nov 2023 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले नेताओं के 'तूफानी दौरे' शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी की ओर से आज 17 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण और नसीराबाद में रोड-शो का प्लान है। इधर राजस्थान के चुनावी समर में अब मायावती की भी एंट्री हो गई है। मायावती भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह, मायावती समेत दिग्गज नेताओं का तूफानी दौरा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के चुनावी समर में चुनाव प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती भी चुनावी सभाएं करती नजर आएंगी। राजस्थान में मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसी के तहत आज भी कई राष्ट्रीय नेता प्रचार करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अजमेर के विजयनगर में दोपहर 1 बजे बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। फिर शाह यहां से नसीराबाद पहुंचेंगे जहां दोपहर 3 बजे दूसरी जनसभा करेंगे। इसके बाद शाह शाम 5 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सीकर के दांतारामगढ़ में दोपहर 12.15 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद इनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2.40 बजे खण्डेला (सीकर) में होगी। फिर शाम 4.30 बजे चौमूं में संकल्प सभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विराटनगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विराटनगर में ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। जयपुर के सांगानेर में सामाजिक संवाद पार्वती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धामी झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती
मायावती दोपहर 2 बजे भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें