फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Live: प्रियंका ने कहा- सरकार बनने के पहले साल से हर महिला को 10 हजार सालाना, 500 में सिलेंडर

Wed, 25 Oct 2023 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Priyanka Gandhi Jhunjhunu Visit Live: राजस्थान में विधानसभा के तारीखों के घोषणा के बाद सभी पार्टियां प्रचार में लग गई हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझनूं में पहुंचीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:28 PM, 25-Oct-2023

सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनू से

पंडाल में बैठी महिलाओं और लड़कियों से प्रियंका गांधी ने कहा कि आपकी यह जो मिट्टी है इसने देश को बहुत कुछ दिया है। शीशराम ओला जैसे नेता और अनगिनत शहीद सैनिक। यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनू में ही है। सरहद पर सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनू से ही हैं। आज आपके सामने चुनाव के मौके पर मैं खड़ी हूं। प्रियंका ने लोगों से पूछा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलाता है उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। यदि एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

03:13 PM, 25-Oct-2023

आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है: प्रियंका गांधी

बच्चे सुबह 3 बजे उठकर दौड़ लगा रहे हैं। बदले में उन्हें क्या मिला। चार साल की स्कीम। मुझे जो बच्चे मिले उन्होंने कहा कि हम एप्लीकेशन भरेंगे ही नहीं। आज 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। जो धर्म की राजनीति चलाते हैं उनकी जवाबदेही खत्म हो गई है। ये समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं सिर्फ धर्म और जाति का नाम लो और वोट बटोर लें। लेकिन ये राजनीति तब तक चलेगी जब तक आप इनसे काम नहीं पूछते।  मोदी जी की खोखली घोषणाएं और खाली लिफाफे हैं, कांग्रेस ने जितनी गारंटी दी है, उन्हें जमीन पर उतार रही है। मेरी बात पर मत जाओ, इंटरनेट पर देखो। इस बार आप मन बना लीजिए। कांग्रेस की योजनाओं की बड़ी लंबी लिस्ट है।

मोदी जी का लिफाफा खाली है

मैंने सिर्फ यही कहा था कि मैंने टीवी पर यह देखा कि देवनारायण के मंदिर में मोदी गए वहां उन्होंने दान पेटी में लिफाफा डाला। छह महीने बाद जब लिफाफा खोला तो उसमें 21 रुपए निकले। मैं तो समझ गई कि मोदी जी का लिफाफा खाली होगा। ये बात इनको चुभ रही है। इतना कहने पर मुझ पर केस डाल दिया। इन्होंने कहा कि हम एसटी, एससी और ओबीसी को खूब आगे बढ़ाएंगे, लेकिन जब हमने जाति जनगणना की बात की तो इनका मुंह बंद हो गया। क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है। 

02:57 PM, 25-Oct-2023


प्रियंका बोलीं- विजनरी नेता ही विकास को तेजी देता है
प्रियंका गांधी ने पंडाल में बैठी महिलाओं और लड़कियों से कहा कि मुझे पता चला है कि आप काफी समय से यहां बैठी हैं। लड़कियों से पूछा कि क्या आप बोर हो रही हैं। फिर उन्होंने कहा कि आपकी यह जो मिट्टी है, इसने देश को बहुत कुछ दिया है। शीशराम ओला जैसे नेता और अनगिनत शहीद सैनिक। यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनू में ही हैं। सरहद पर सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनू से ही हैं। आज आपके सामने चुनाव के मौके पर मैं खड़ी हूं।

प्रियंका ने लोगों से पूछा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलता है, उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। अगर एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

प्रियंका ने आगे कहा कि आज की सरकार सिर्फ दो उद्योगपतियों का प्रोत्साहन कर रही है। देश के बंदरगाह, एयरपोर्ट और जितने बड़े पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) थे, सब उन्हें दे रहे हैं। आप बच्चों को पढ़ा रहे हैं। लेकिन एक ऐसी सरकार है जो रोजगार बना ही नहीं रही। ऐसी सरकार होगी तो आपके बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि रोजगार पीएसयू से बनता है, उसे उन्होंने अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दिया। उनकी कंपनियां ऐसी हैं जिनसे रोजगार नहीं बनते। किसान आंदोलन इसलिए हुआ क्योंकि यह खेती की जमीन भी उद्योगपति मित्रों को दिए जा रहे थे। लेकिन ये तब झुके जब चुनाव आ रहे थे।

विज्ञापन
02:50 PM, 25-Oct-2023

सीएम गहलोत का बयान...
गहलोत बोले, प्रियंका जी का तीसरी बार आना हुआ है। पूरा ओला परिवार गांधी परिवार के प्रति समर्पित रहा है। बृजेंद्र ओला मेरे साथ दूसरी बार मंत्री बने हैं। इस अवसर पर कांग्रेस में ज्वाइनिंग हुई है। ममता शर्मा हमारी कार्यकर्ता रही हैं। ये मैसेज हैं प्रदेश के अंदर  कि हमारी सरकार ने काम किए हैं। यहां कमला बेनीवाल और सुमित्रा सिंह जैसी लड़कियां वनस्थली जाकर पढ़ी हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या नहीं किया। पांच साल में 310 कॉलेज खोल दिए। महंगाई राहत शिविरों में हमने जो गारंटी दी वह लागू भी कर दी है। आज महंगाई का दौर है। राहुल गांधी की यात्रा में चार मुद्दे थे। महंगाई, बरोजगारी, गरीबी और धर्म के नाम पर बढ़ती खाई। मेरी सरकार के बजट में इन चारों मुद्दों पर काम किया।

इनके हिंदुत्व का मुद्दा बनाते हैं, वह भी ज्यादा चलने वाला नहीं हैं। हम भी सेवा करते हैं गायों की। लंपी में गाय मर गई थी, हमने प्रति गाय 40 हजार का पेमेंट किया। आगे गाय-भैंसो का बीमा कर दिया। पुजारियों का मानदेय बढ़ाया। 500 रुपये में गैस सिलेंडर हिंदुस्तान में कहीं नहीं रहा, हमने दिया। प्रदेश में 1.5 लाख किलोमीटर की सड़कें बनी। महिला हमारी टारगेट है। इस प्रकार हमारा सशक्तिकरण होगा। सोनिया गांधी ने संसद में महिला आरक्षण का मुद्दा बना रखा था। नौ साल बाद मोदी सरकार को झुकना पड़ा और कानून बनाना पड़ा। जो फैसले हमने किए हैं, उसके कारण राजस्थान पहली बार देश में चर्चा में आ गया। बाकी राज्यों में कहीं 15 प्रतिशत कहीं 20 प्रतिशत लोगों को बीमा कवर है।

आज हमारी दो गारंटियां थीं। हम चाहते थे कि ये गारंटी प्रियंका गांधी घोषित करें, लेकिन उन्होंने मुझे इसकी जिम्मेदारी दी है। आज तक किया आपके सामने है। बहुत लंबी लिस्ट है वक्त लग जाएगा। 500 रुपये का सिलेंडर दिया था। वह उज्ज्वला योजना की महिलाओं को दिया था। आज मैं गारंटी दे रहा हूं कि सरकार आएगी तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये का सिलेंडर मिलेगा। महिला को सम्मान के रूप में प्रतिवर्ष दो या तीन किश्तों में 10 हजार रुपये मिलेगा, यह उनका सम्मान है।

घर में बेटी, दोहिती और दोहिता आता है तो सासू को किसी से मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह उन्हें पैसा दे सकती है। घर में पोते-पोती भी दादा-दादी को पूछेंगे। 15 प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ती जाएगी यह राशि। हमने यह भी तय किया है कि ओपीएस को लागू रखेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। अगर आपका प्यार रहा तो जो रिवाज रहता है कि हर बार सरकार बदल जाती है उसे आप बदल दोगे।

02:33 PM, 25-Oct-2023
सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन पायलट का बयान
गांधी परिवार से एक संबंध इस जगह से बना हुआ है। 25 को राजस्थान विधानसभा चुनाव हैं। प्रियंका गांधी ने जो बेड़ा उठाया है उसे और मजबूत करना है। शेखावाटी से जो मदद और ताकत मिली थी, उसी के दम पर यहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। इन चुनावों में भाजपा को समझ नहीं आ रहा। साढ़े चार साल कमरों में बैठे रहे और अब चुनाव आ गया तो रथों पर बैठकर यात्रा निकाल रहे हैं। 

गोविंद सिंह डोटासरा का बयान
भाई लोगों चुनाव आयगो। टिकटां बंट री हीं। शेखावाटी ने मुख्यमंत्री संभाग बना दियो। सीएम ने गारंटी दी है। अबकी बार झुंझुनू जिले से भाजपा की एक भी सीट नहीं आए यह मैं निवेदन करता हूं। जो किसान दिल्ली में शहीद हुए अब उनका बदला लेने का समय आ गया है। एक बात गांठ बांध लें। कांग्रेस है तो किसान हैं।
 

विज्ञापन
02:22 PM, 25-Oct-2023

  • भाजपा की विधायक रहीं शोभारानी कुशवाह ने मंच से कांग्रेस ज्वाइन की
  • महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं, ममता शर्मा ने भी कांग्रेस ज्वाइन की
  • ममता शर्मा कांग्रेस से भाजपा में गई थीं, अब फिर से कांग्रेस में शामिल हुईं
  • प्रियंका गांधी ने मंच से ज्वाइन करवाई कांग्रेस
  • शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी प्रियंका। आठ बार विधायक और तीन बार सांसद रहे ओला, केंद्र में भी मंत्री रहे थे
  • 58 साल पहले  इंदिरा गांधी ने झुंझुनूं में स्कूल भवन का अनावरण किया था

02:01 PM, 25-Oct-2023
झुंझुनूं में ये पोस्टर मंच पर लगा है, अब यह वायरल हो रहा - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब घोषणाओं और वादों का भी सिलसिला शुरू होने जा रहा है। प्रियंका गांधी अब से कुछ ही देर में झुंझुनूं की जनसभा में दो बड़े एलान करने जा रही हैं। ये दोनों वादे महिलाओं के लिए होंगे। ऐसे सात वचन पत्र गहलोत के कैंपेन के लिए तैयार किए गए हैं। इस बार महिलाओं के लिए जो दो बड़ी गारंटी प्रियंका गांधी देंगी। उनमें प्रत्येक गृहणी को सालाना 10 हजार और 500 रुपये का गैस सिलेंडर दिया जाना शामिल है।

प्रत्येक ग्रहणी को मिलेंगे सालाना 10 हजार रुपये की राशि कांग्रेस सरकार बनने के पहले साल से ही मिलेगी। वहीं, एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपये का गैस सिलेंडर दिया जाएगा। फिलहाल, गहलोत सरकार 76 लाख परिवारों को 500 में गैस सिलेंडर दे रही है। अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ परिवार किया जा रहा है।

01:16 PM, 25-Oct-2023

महंगाई राहत कैंपों की सफलता के बाद कांग्रेस ने राजस्थान में लांच की नई गारंटियां, जो इस प्रकार है... 
कांग्रेस की पहली गारंटी:

  • प्रत्येक ग्रहणी को मिलेंगे सालाना 10 हजार रुपये 

  • कांग्रेस सरकार बनने के पहले साल से ही प्रत्येक गृहणी को मिलेगी यह राशि 

  • बच्चों को संभालना और घर का रखरखाव बहुत ही सम्माननीय काम  

  • इन गारंटियों से नए वोट बैंक को साधेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


कांग्रेस की दूसरी गारंटी:

  • एक करोड़ से ज़्यादा परिवारों को मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर 

  • गांव में रहने वाले लगभग हर परिवार को मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर 

  • कांग्रेस सरकार तीन महीने से दे रही 76 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर 

  • प्रियंका गांधी लांच कर रही हैं कांग्रेस की दोनों गारंटियां

12:54 PM, 25-Oct-2023

प्रियंका गांधी पहुंची जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। अब सीएम अशोक गहलोत व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ हेलीकॉप्टर से झुंझुनूं के लिए रवाना होंगी।

12:21 PM, 25-Oct-2023

महिलाओं के लिए प्रियंका करेंगी आर्थिक गारंटी का एलान
राजस्थान विधानभा चुनावों के लिए प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर को झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी यहां दोपहर 12:30 बजे पहुंचेंगी। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत भी होंगे। प्रियंका की सभा में भीड़ जुटाने लिए तीन मंत्री समेत कई विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सचिन पायलट भी सभा की तैयारियां देख रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रियंका की सभा में लोगों से पहुंचने की अपील भी डाली है। इसमें उन्होंने कहा है कि यदि लोग सभा स्थल पर नहीं पहुंच सकें तो सोशल मीडिया पर लाइव भी इस प्रोग्राम को देख सकते हैं। गहलोत की इस अपील के पीछे बड़ी वजह है। वह यह कि इस सभा के जरिए गहलोत विधानसभा चुनावों में अपनी गारंटी स्कीम की लॉन्चिंग करेंगे। इन सात गारंटियों को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं को घर-घर भेजा जाएगा।

11:37 AM, 25-Oct-2023
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरा को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा की। साथ ही पायलट ने जनता से सभा में आने की अपील की।
 



महिलाओं के लिए हो सकती है घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अपने स्मार्टफोन से प्रियंका गांधी को जरूर देखिएगा, यानी गहलोत ने इसी बहाने अपनी स्मार्टफोन योजना का भी जिक्र कर दिया। माना जा रहा है कि झुंझुनू की रैली में प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का एलान या उनकी पॉकेट मनी के लिए घोषणा कर सकती हैं, जिससे प्रदेश की लाखों-करोड़ों महिलाओं को फायदा मिल सकता है।

 

11:05 AM, 25-Oct-2023

Priyanka Gandhi Live: प्रियंका ने कहा- सरकार बनने के पहले साल से हर महिला को 10 हजार सालाना, 500 में सिलेंडर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में तारीखों का एलान होने के बाद सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को झुंझुनूं के अरडावता गांव आएंगी।

बता दें कि इससे पहले 20 अक्तूबर को प्रियंका गांधी ने दौसा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। अब पांच दिन में दूसरी बार प्रियंका राजस्थान आ रही हैं, जहां वह झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी की झुंझुनूं दौरे के बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की थी और जनता से बड़ी संख्या में वहां पहुंचे का आह्वान किया था। अपनी पोस्ट में सीएम ने लिखा, राजस्थान की महिलाओं के लिए विशेष सूचना। कल श्रीमती प्रियंका गांधी जी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी। इस दौरान सीएम ने महिलाओं से फेसबुक लाइव से जुड़ने के लिए लिंक भी साझा किया है।
 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें