फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मतगणना तीन दिसंबर को, दलों को मिलेगा आज ऑनलाइन प्रशिक्षण

Wed, 29 Nov 2023 12:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में तीन दिसंबर को वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके लिए बुधवार से ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने मंगलवार को अंतर्जिला पोस्टल बैलेट केन्द्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 25 नवंबर को हुए मतदान के लिए प्रदेश में 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जयपुर, जोधपुर और नागौर में मतगणना के लिए दो-दो सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए बुधवार से प्रदेश में निर्वाचन दलों की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना दलों के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं आईटी स्टाफ को बुधवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 से एक बजे तक ईटीपीबीएमस मतगणना, दोपहर एक से 2.30 बजे तक पोस्टल बैलेट काउंटिंग एवं तीन बजे से शाम पांच बजे तक ईवीएम मतगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

सुबह 8:30 से शुरू होगी काउंटिंग
गुप्ता ने बताया कि तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। इस तरह 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 36 केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। 
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि मतगणना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान न आए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए परिणाम बिना किसी त्रुटि एवं देरी के समय रहते घोषित किए जाएं। 

मैंडेटरी वैरीफिकेशन, पद्धति होगी लागू
मतगणना में पूर्ण निष्पक्षता बनी रहे, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जा चुकी ‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन‘ पद्धति को भी लागू किया जाएगा। इसमें संपूर्ण मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा के मतदान केंद्रों से लॉटरी से पांच-पांच वीवीपैट का चयन कर उसकी पर्चियों की गणना कर, ईवीएम से प्राप्त मतों से मिलान किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर-पर्यवेक्षकों की निगरानी और उम्मीदवार या उनके एजेंटों के समक्ष वीवीपैट मशीन से निकली पर्चियों की मतगणना और मिलान होगा। गौरतलब है कि सेवा नियोजित मतदाताओं के लिए इलेक्ट्रोनिक पोस्टल बैलेट पेपर मैनेजमेंट सिस्टम (ईपीबीपीएमएस) से जारी किए गए मतपत्र तीन दिसंबर 2023 को सुबह आठ बजे से पहले मतगणना केंद्रों तक आवश्यक रूप से पहुंच जाने चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें