फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी कल राजस्थान में; जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली सूची, 105 नाम फाइनल

Thu, 19 Oct 2023 08:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीईसी की बैठक में करीब 140 नामों पर चर्चा की गई। इनमें 103 से 105 नामों पर सहमति भी बन चुकी है और शेष 40 सीटों पर फिर से चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कांग्रेस अपने सबसे बड़े सियासी मुद्दे ईआरसीपी को लेकर शुक्रवार से जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। प्रियंका गांधी सिकराय विधानसभा से इस अभियान में शामिल होंगी। इसके बाद कांग्रेस के टिकटों की पहली बड़ी सूची जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भाजपा अपनी दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है और इधर कांग्रेस की पहली बड़ी सूची जल्द जारी हो सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बुधवार को हुई सीईसी की बैठक में करीब 140 नामों पर चर्चा की गई। इनमें 103 से 105 नामों पर सहमति भी बन चुकी है और शेष 40 सीटों पर फिर से चर्चा होगी। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी।

20 को प्रियंका का कैंपेन, इसके बाद आ सकती है सूची
सूत्र बताते हैं कि यह सूची राजस्थान में प्रियंका गांधी के दौरे के तुरंत बाद जारी हो सकती है। प्रियंका गांधी शुक्रवार के पूर्वी राजस्थान की सिकराय विधानसभा सीट पर सभा पर करेंगी। यहां कांग्रेस राजस्थान के अपने सबसे बड़े सियासी मुद्दे इस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ईआरसीपी) को लेकर जनजागरण अभियान शुरू करेगी। कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान में चुनावी कैंपेन की शरुआत कर चुके हैं, लेकिन प्रियंका गांधी का यहां पहला चुनावी दौरा होगा। 
विज्ञापन


सीईसी में तीन सर्वे रिपोर्ट पर हुई चर्चा
तीन अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट रखी गई। इनमें दो रिपोर्ट सर्वे एजेंसी की और एक रिपोर्ट राजस्थान चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए मधुसूदन मिस्त्री की थी। इन सर्वे रिपोर्ट्स में कुछ नामों को लेकर मतभेद थे। हालांकि कुछ नामों कॉमन भी थे।

भाजपा प्रचार में कांग्रेस से आगे
गौरलतलब है कि भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी कर चुकी है और इन सीटों पर घोषित प्रत्याशी अपना कैंपेन भी शुरू कर चुके हैं।  इससे पहले भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 17 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित हो चुकी है। कोर ग्रुप की बैठक में 69 भाजपा विधायकों के नामों पर चर्चा हुई है। अब इन विधायकों के नामों को कल भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद 20 या 21 अक्टूबर को भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें