फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस फिर मास्टरस्ट्रोक लगाने की तैयारी में; किसानों के लिए MSP का कर सकती है एलान

Sun, 19 Nov 2023 11:30 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है, अब कांग्रेस की बारी है। इसमें कांग्रेस किसानों के लिए एमएसपी की घोषणा कर सकती है।
 
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सात बड़ी गारंटी लांच कर चुकी कांग्रेस अब अपने घोषणा पत्र में कुछ और बड़े वादे करने जा रही है। इसमें किसान वर्ग के लिए एमएसपी का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर को राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि एमसपी के लिए स्वामिनाथन आयोग को आधार बनाया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के नेता यह मान रहे हैं कि किसानों के लिए एमएसपी का एलान इन चुनावों के लिए उसका सबसे बड़ा कदम होगा। इससे पहले एमपी के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने धान 26 सौ, गेहूं 2,599 रुपये में खरीदने का वादा किया है।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार लगातार घोषणाओं के मोड में चल रही है। चुनावों का एलान होने के बाद से कांग्रेस ने यहां गारंटी जारी की। इसमें किसानों से गोबर खरीद, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर, सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप, प्रदेश में आपदा राहत बीमा और महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जैसी लुभावनी घोषणाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें