फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की 200 सीटों पर 1875 प्रत्याशी, जानिए किस संभाग में होगा सबसे भीषण रण

Mon, 13 Nov 2023 05:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सियासत का रण होने को है। 200 विधानसभा सीटों में कुल 1875 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर चुके हैं।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर जयपुर संभाग में इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जयपुर संभाग में 50 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें कुल 519 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सबसे कम कोटा संभाग की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


जयपुर संभाग की बात करें तो इनमें जयपुर जिले की 19 सीट पर 199 प्रत्याशी, अलवर जिले की 11 सीट पर 113 प्रत्याशी, सीकर जिले की 8 सीट पर 93 प्रत्याशी, झुंझुनूं जिले की 7 सीट पर 71 प्रत्याशी और दौसा जिले की पांच सीट पर पर 43 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

जोधपुर संभाग की बात करें तो जोधपुर जिले की 10 सीट पर 82 प्रत्याशी, जालोर जिले की 5 सीट पर 44 प्रत्याशी, पाली जिले की 6 सीट पर 53 प्रत्याशी, बाड़मेर जिले की 7 सीट पर 62 प्रत्याशी, जैसलमेर जिले की 2 सीट पर 15 प्रत्याशी व सिरोही जिले की 3 सीट पर 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उदयपुर संभाग में उदयपुर जिले की 8 सीट पर 73 प्रत्याशी, राजसमंद जिले की 4 सीट पर 32 प्रत्याशी, डूंगरपुर जिले की 4 सीट पर 35 प्रत्याशी, बांसवाड़ा जिले की 5 सीट पर 40 प्रत्याशी, चित्तौड़गढ़ जिले की 5 सीट पर 47 प्रत्याशी, प्रतापगढ़ जिले की 2 सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

अजमेर संभाग में अजमेर जिले की 8 सीट पर 88 प्रत्याशी, नागौर जिले की 10 सीट पर 81 प्रत्याशी, भीलवाड़ा जिले की 7 सीट पर 61 प्रत्याशी, टोंक जिले की 7 सीट पर 37 प्रत्याशी हैं। बीकानेर संभाग में बीकानेर जिले की 7 सीट पर 76 प्रत्याशी, श्रीगंगानगर जिले की 6 सीट पर 72 प्रत्याशी, हनुमानगढ़ जिले की 5 सीट पर 51 और चूरू जिले की 6 सीट पर 56 प्रत्याशी हैं।

भरतपुर संभाग में भरतपुर जिले की 7 सीट पर 73 प्रत्याशी, धौलपुर जिले की 4 सीट पर 37 प्रत्याशी, सवाई माधोपुर जिले की 4 सीट पर 42 प्रत्याशी, करौली जिले की 4 सीट पर 36 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कोटा संभाग में कोटा जिले की 6 सीट पर 41 प्रत्याशी, बूंदी जिले की 3 सीट पर 26 प्रत्याशी, बारां जिले की 4 सीट पर 38 प्रत्याशी, झालावाड़ जिले की 4 सीट पर 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें