Rajasthan News: प्रवर्तन निदेशालय की ओर से राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे को नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने कथित पेपर लीक केस को लेकर यह नोटिस जारी किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी का कार्रवाई लगातार जारी है। अब प्रवर्तन निदेशालय की ओर से राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विभाग ने कथित पेपर लीक केस को लेकर यह नोटिस जारी किया है। खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते डोटासरा के आवास पर हुई ई़डी की छापेमार कार्रवाई में उनके बेटे के खिलाफ कुछ जानकारी मिली है, जिसको लेकर अब पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया है।