फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : डोटासरा ने पीसीसी कार्यालय में किया झंडावंदन, आरएसएस और भाजपा पर लगाया मुखबिरी करने का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 12:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडावंदन किया। इस मौके पर अपने भाषण में उन्होंने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुखबिरी के आरोप लगाए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


डोटासरा ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महान नेताओं के बलिदानों का ज्ञान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर और उनके प्रतीकों को दिखाकर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा भाजपा नेताओं का एजेंडा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोग स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से मिले हुए थे और माफी मांगकर जेलों से बाहर आए। उन्होंने कहा कि ये लोग मुखबिरी का काम करते थे, और यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि असली आजादी राम मंदिर के निर्माण के साथ मिली, को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर बीजेपी और आरएसएस के नेता जनता को भ्रमित करना चाहते हैं क्योंकि उनके पास विकास और काम करने का कोई ठोस एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें