राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से सोमवार को नई टीम की सूची जारी की गई। वहीं वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन दो नामों के अलावा राजस्थान से ही मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है।
पूनिया फिलहाल भाजपा के हरियाणा प्रभारी
राजस्थान से राष्ट्रीय संगठन में बढ़ा पूनिया का कद
सतीश पूनिया को इसी साल राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया था और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में राजस्थान भाजपा की राजनीति में उनका कद और बढ़ गया है।
वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। यानी राजस्थान से राष्ट्रीय संगठन में पूनियां को महामंत्री की नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि वसुंधरा राजे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद कायम रखा गया है। राजे लंबे समय से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 2023 में जारी भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में भी उनका नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर शामिल था।
नई राष्ट्रीय टीम में कई बड़े बदलाव