1.25 करोड़ की एमडी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत धोलापानी थाना और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई में 1 किलो 203 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी गई।
हनुमानगढ़: एक्सप्रेस-वे पर 10 करोड़ की ड्रग्स और हथियार
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान 6 किलो एमडी, 3 किलो अफीम, एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक की बताई गई।
बाड़मेर: घरों में हाईटेक ड्रग फैक्ट्रियां
सरहदी जिला बाड़मेर ड्रग माफिया का बड़ा हब बनता नजर आ रहा है। पिछले साल यहां दो बड़ी कार्रवाइयों में पुलिस और एनसीबी ने करोड़ों की एमडी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया। केरली आदर्श चवा गांव और धोलकिया गांव में घरों और खेतों के भीतर हाईटेक लैब बनाकर एमडी तैयार की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर यहां से 40 किलो से अधिक तैयार एमडी, सैकड़ों किलो केमिकल, लग्जरी वाहन और उपकरण जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक जब्त केमिकल से करीब 100 करोड़ रुपये की एमडी तैयार की जानी थी।
राजस्थान: ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक साल में एक्शन
|
श्रेणी |
विवरण |
संख्या |
|
कुल मुकदमे |
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस |
6,253 |
|
गिरफ्तारियां |
नशा तस्करी में शामिल आरोपी |
6,486 |
|
दुपहिया वाहन |
तस्करी में प्रयुक्त जब्त बाइक/स्कूटी |
812 |
|
चौपहिया वाहन |
तस्करी में प्रयुक्त जब्त कार/ट्रक/जीप |
1,043 |
ड्रग माफिया की जड़ तक पहुंचने की तैयारी
विकास कुमार- आईजी- एनसीआरबी