फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गलनभरी ठंड का कहर जारी, 15 से ज्यादा जिले कोहरे की गिरफ्त में, बेहाल हुए लोग

Sun, 11 Jan 2026 08:12 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और कई इलाकों में कोल्ड-डे जैसे हालात बने हुए हैं। तापमान में और गिरावट की संभावना के बीच घना कोहरा और ठंडी हवाएं आम जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में अगले कुछ दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का असर और तेज हो जाएगा। शनिवार को श्रीगंगानगर में सुबह से लेकर देर शाम तक घना कोहरा छाया रहा। इससे पहले 2019 और 2020 के सीजन में यहां अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। शनिवार को दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिसके चलते लोगों को गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ा। यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

प्रदेश के कई संभागों में दिन के समय भी ठिठुरन बनी रही। शनिवार को राजस्थान के 15 से अधिक जिले कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में रहे। राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से हल्की सर्द हवाएं चलने के कारण शहर में पूरे दिन ठंड का असर बना रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bharatpur News: सूर्य घर योजना में कनेक्शन के नाम पर मांगी 90 हजार की घूस, दो बिजली अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिलानी, सीकर, उदयपुर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, सिरोही, फतेहपुर और झुंझुनूं में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इधर, उदयपुर में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल में देरी या बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें