फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan CM Update: 15 दिसंबर को भजनलाल लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

Wed, 13 Dec 2023 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan CM Update: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजस्थान की सांस्कृतिक झलक दिखाता हुआ यह समारोह 15 दिसंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
अल्बर्ट हॉल - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी में जोरों पर है। 15 दिसंबर को होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्यमंत्री भजनलाल समेत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को शपथ दिलवाएंगे।
विज्ञापन


शपथग्रहण का यह भव्य समारोह राजधानी में रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित किया जाएगा। पूर्व में समारोह के लिए एसएमएस स्टेडियम का नाम प्रस्तावित था लेकिन हाईकोर्ट ने स्टेडियम में खेल गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य आयोजनों पर रोक लगा रखी है। इसलिए अब यह आयोजन अल्बर्ट हॉल पर होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे से होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें